जौनपुर । केंद्र व देश के अधिकतर राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा का वर्तमान पांच राज्यों में सूपड़ा साफ हो गया।
युवाओं, किसानों के साथ साथ व्यापारियों ने भी भाजपा को छोड़ दिया।जबकि व्यापारी समुदाय भाजपा का परम्परागत मतदाता रहा है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु ने कही है।
सरकार द्वारा नोटबन्दी, जीएसटी और विभिन्न नीतियों से व्यापारी समुदाय बेहद परेशान था।
हमारा छोटे व मझौले व्यापार बिल्कुल चौपट हो गए,आर्थिक रूप से देश कमज़ोर हो गया।डॉलर के मुकाबले रुपया कमज़ोर हुआ,इसलिए शहरी क्षेत्रों में जहां भाजपा का ही जनाधार था वहां भी भाजपा प्रत्याशियों को करारी हार का मुंह देखना पड़ा,भाजपा ने गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया,किसानों को भी उनकी लागत नही मिल पा रही थी आय तो सपना हो गया है।बिचौलियों और उद्योगपतियों को कमवाने का काम ये सरकार कर रही थी,रोज़गार के अवसर बढ़ाने के बजाए सरकार ने रोजगार छीनने का काम किया इसलिए व्यापारियों के साथ साथ किसान,बेरोजगार युवा,असुरक्षित महिलाओं के साथ सर्व समाज ने भाजपा को नकार कर सत्ता से दूर कर दिया।भाजपा की गलत नीतियां ही उनके दुर्दिन की ज़िम्मेदार है।
जिलाध्यक्ष इन्दु सिंह ने आगे कहाकि
पांच वर्षों का कार्यकाल लगभग पूरा होने को है। मॅहगाई, भ्रस्टाचार, अपराध की बाढ़ आ गयी।झूठे विकास का ढिंढोरा पीटा गया, जनता को किये एक भी वादे पूरे नही हुए।
इसलिए परिणाम भी इनके खिलाफ गए।
भाजपा और सरकार यदि अब भी नही चेती तो2019 में भी देश की जनता इन्हें धूल चटाने का काम करेगी
No comments
Post a comment