जलालपुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इंदुप्रकाश सिंह को पार्टी में प्रदेश सचिव बनाया है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।बताते हैं कि वह पुरेव गांव के निवासी है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता है। इससे पहले बयालसी विधानसभा सपा के अध्यक्ष रह भी चुके हैं। वह विधानसभा जफराबाद
केराकत के विगत विधानसभा चुनाव में प्रभारी रहे तथा लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने इन्हें जिला उपाध्यक्ष भी बनाया है। इनकी कुशल व्यवहार व नेतृत्व सफलता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा है। प्रदेश सचिव बनने से समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। पूर्व सांसद तूफानी सरोज, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, हिसामुद्दीन, रमेश चंद्र यादव, अरुण यादव, अजीत यादव, नंद लाल यादव, यादव पप्पू सिंह, अखिलेश यादव, जटाशंकर सिंह यादव, सुरेश यादव, मुन्ना यादव, अजीत चौरसिया, सरफराज, भैया लाल सरोज, मुन्नी लाल यादव, सूबेदार यादव ने बधाई दी है।

No comments
Post a Comment