jaunpur
गांधी जी के विचार में है विश्व के विभिन्न समस्याओं का समाधानः डीएम
जौनपुर। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जनक कुमारी विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा अंशिका श्रीवास्तव, मान्या श्रीवास्तव, अविका श्रीवास्तव, दीपांजलि एवं कक्षा 8 की गार्गी मिश्रा द्वारा रामधुनि गाई गई। विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा प्रसाद तिवारी को जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन महान विभूतियों द्वारा हमें नई दशा एवं दिशा देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के संघर्ष, आदर्श एवं चिंतन के बारे में विस्तार से चर्चा किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के विभिन्न समस्याओं का समाधान गांधी जी के विचार में है। आज सम्पूर्ण विश्व में महात्मा गांधी का जन्मदिवस विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका हम सभी भारतीयों को गर्व है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामप्रकाश ने कहा कि गांधी जी के व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों को जीवन में उतार लिया जाय तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) राजकुमार द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, शिक्षिका मनोरमा श्रीवास्तव, सुहासिनी मिश्रा, सयुक्तलता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति डा. अंकिता राज द्वारा कलेक्ट्रेट एवं आवास पर पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता है और अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने की आवश्कता है जिससे हमें स्वच्छ प्रदूषणमुक्त पर्यावरण मिले। वृक्षों का हमारे जीवन में बहुमूल्य योगदान है।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांधी वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में रामधुन गाया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि गांधीजी के एकादश व्रत को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। सबसे बड़ा धर्म मानव धर्म है। उन्होंने स्थापना दिवस पर वीर बहादुर सिंह को याद करते हुए उन्हें नमन किया। रामधुन की टीम में रमेश पाल, राज नारायण सिंह, जगदंबा मिश्र, सुनील सिंह और रविंद्र तिवारी थे। गांधी वाटिका में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य, कुलसचिव महेंद्र कुमार व शिक्षक समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। संचालन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. वंदना राय, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. राजेश शर्मा, डा. संदीप सिंह, डा. राजकुमार, डा. संतोष कुमार, डा. रसिकेश, डा. प्रमोद यादव, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. मनोज पांडेय, डा. अमरेंद्र सिंह, रामजी सिंह, स्वतंत्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव के संयोजन में मनाया गया। उपस्थित स्वजातीय बन्धुओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री त्याग, ईमान व सत्यनिष्ठा के प्रतिमूर्ति थे। इस अवसर पर एससी लाल, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, धर्मपुत्र बाबा अशोक, प्रमोद दादा, अवधेश श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, जय आनंद, राजेश श्रीवास्तव, शशी श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव चुन्नू, अमित निगम, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, विजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रवी कुमार श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, शशिभूषण श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 21 चित्रांश बन्धुओं ने कायस्थ समाज को सशक्त करने के लिये अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सदस्यता ग्रहण किया। आभार सरोज श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। संचालन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया।
वहीं राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तारापुर स्थिति कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मनाई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सुनील सिंह एवं जिला महासचिव रघुनाथ यादव ने लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों के जन्मदिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आगामी पीढ़ी को उनके द्वारा किये गये कार्यों, संघषों एवं उद्देश्यों को समझाना और कार्य रुप में परिणीति करना है। संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निसार अहमद ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी, महेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप तिवारी, शमशेर अली, सुनील कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद पाल, सुनील राय, सादिक अली, नागेन्द्र यादव, पारस प्रधान, बांके लाल शुक्ला, वकील अहमद आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में प्रजापति समाज ने हुसैनाबाद में महापुरूषों की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जयंती समारोह में तहसील एवं ब्लाकों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हीरालाल आजाद, विजय कुमार प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, डा. उमाशंकर प्रजापति, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार प्रजापति, रामपलट प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति, राहुल प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार प्रजापति एवं संचालन राजेश वर्मा ने किया।
तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाई की स्वयं सेविकाओं ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। महाविद्यालय के उप प्रबंधक डा. धर्मराज सिंह, प्राचार्य डा. वंदना सिंह एवं उप प्राचार्य डा. प्रमिला पाण्डेय ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्या डा. वंदना सिंह ने स्वयं सेविकाओं एवं महाविद्यालय परिवार को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय के प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई किया। अतिथियों का स्वागत डा. शालिनी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डा. पूनम सिंह ने किया। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राजश्री सिंह ने किया।
नगर के बीआरपी इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. सुभाष चंद्र सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस दौरान प्रभात फेरी करते हुए गांधी जी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनके आचरणों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।
Related from:
Home

Comment
Translate
Popular Posts
-
जौनपुर। जिले के एक किसान के बेटा अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत असिस्टेंट प्रोफेसर बन गया। उसकी सफलता से उसके परिवार समेत पूरे इलाके में खुशी की ल...
-
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में जमीनी विवाद में पुलिस एक युवक को थाने लेआकर बेरहमी से पिटाई करने लगीं।युवक की पि...
-
जौनपुर। अटाला मस्जिद को लेकर दो दिनों से सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही अफवाहों पर आज विराम लग गया। सीआरओं रजनीश राय ने आज खुद ला...
-
जौनपुर। उत्तर प्रदेश टीम में चुने गये जौनपुर के ताइक्वाण्डो खिलाड़ी पंजाब के अमृतसर में आयोजित चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा का प...
-
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी कर लिया। शादी की ज...
Labels
AJUBA
allahabad
AMBEDKARNAGAR
AUNPUR
ayodhya
azamgarh
BARABANKI
BIHAR
bjp
bsp
congress
corona
CRICKET
DELHI
election
film
GHAZIPUR
haunpur
India
INDIA . jaunpur
INDIA . Up jaunpur
INDIA . WORLD
jaaunpur
jahnpur
jainpur
JALAUN
JANPUR
janupur
jaqunpur
jaqunpur news
jau npur
jau pur
jau8npur
jaumpur
jaun
jaun pur
Jaunapur
jaunjpur
jaunlur
JAUNNPUR
jaunopur
jaunour
jaunphr
jaunpir
jaunpjur
jaunppur
jaunpr
jaunprr
jaunpu
jaunpue
jaunpuer
jaunpur
jaunpur .up
jaunpur news
jaunpur news :
jaunpur up
Jaunpur up indian
jaunpur.up
jaunpurr
Jaunpurs
jaunput
JAUNPUUR
jaunue
jaupur
jaupuur
jauunpur
jayapur
jhansi
jjaunpur
juaunpur
JUNPUR
kanpur
KOLKATA
lokasabha
loksabha
LUCKNOW
mathura
metro
mla
mp
Mumbai
naunpur
news
NEWS . UP
NEWS .UP .JAUNPUR
news jaunpur
news up
pakistan
PATNA
phulpur
police
priyanka
rahul
rajbabbar
ramdan
religion
sajid
sapa
siraj
sp
Sport
sports
Television
TIGER
TV
up
up .jaunpur
up jaunpur
Up jaunpur news
varanasi
varansi
VIDEO
vote
voter
wine
world
अंतर्राष्ट्रीय
उत्तर पदेश
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
उप
कानपुर
गाजीपुर
गौराबादशाहपुर
जम्मू
जानपुर
जैनपुर
जोधपुर
जौनपुए
जौनपुर
जौनपुर news
जौनपुर न्यूज़
नई दिल्ली
नई दिल्लीः
नेवस जौनपुर
नेवस जौनपुरी
न्यूज़ जौनपुर
पटना
बिज़नेस
भारत
मड़ियाहूं
मिर्जापुर
राष्टीय
लखनऊ
ललितपुर
शाहगज
शाहगंज
श्रीनगर
Featured post
एसडीएम राजेश वर्मा ने कहा कि खबरों की पारदर्शिता ही पत्रकारिता की मूल आत्मा होती है
शाहगंज जौनपुर के पुरानी बाजार मोहल्ले के ओम शान्ति गली में स्थित "तहलका 24x7 न्यूज़" के कार्यालय का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जि...
No comments
Post a Comment